Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

उठा लें सेल का फायदा! सिर्फ इतने रुपये में मिल रहा है iPhone 14, जानिए ऑफर्स

Flipkart Big Saving Days Sale IPhone 14

Flipkart Big Saving Days Sale iPhone 14: अगर आप आईफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये मौका आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर Big Saving Days सेल शुरू हो गई है और इस दौरान आप आईफोन 14 को कम कीमत में खरीद सकते हैं।

फ्लिपकार्ट सेल में आप आईफोन 14 को डिस्काउंट के साथ 44,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कुल छूट की बात करें तो इसे यहां मूल कीमत से करीब 34,901 रुपये कम में खरीदा जा सकता है। आइए आईफोन 14 पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

iPhone 14 Price Cut Discount and Offers

आईफोन 14 की लॉन्च कीमत 79900 रुपये है, लेकिन ये फ्लिपकार्ट पर 71999 रुपये में लिस्ट है। यह 7901 के डिस्काउंट के बाद है। इसके अलावा HDFC कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  Vivo X300 FE Launch India: भारत में मई के पहले हफ्ते में होगी वीवो के इस प्रीमियम फोन की एंट्री, लीक हुए कलर ऑप्शंस और दमदार स्पेसिफिकेशन्स

फ्लिपकार्ट पर इस फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर भी है। एक्सचेंज ऑफर की अधिकतम वैल्यू 23000 रुपये है। हालांकि, अधिकतम वैल्यू तभी मिलेगी जब आपके पास पुराना, लेकिन महंगा आईफोन होगा। अगर आपको 2,300 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू मिलती है तो आप आईफोन 14 को करीब 45,000 रुपये में खरीद सकते हैं।

अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए पुराना फोन नहीं है, तब भी आपको कार्ड की छूट मिलेगी। हालांकि, कार्ड डिस्काउंट के बाद यह फोन इतना सस्ता नहीं हो सकता है।  आईफोन 14 की इस कीमत में आपके पास और भी कई बेहतरीन विकल्प हैं।

अगर आप आईफोन 14 ही खरीदना चाहते हैं तो दूसरी सेल का इंतजार कर सकते हैं, क्योंकि आने वाले समय में आईफोन 14 पर और भी ज्यादा डिस्काउंट दिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Realme Foldable Phone या Flip Phone की जल्द होने वाली है एंट्री

आईफोन 14 की बात करें तो यह ऐपल के लेटेस्ट आईफोन सीरीज में से एक है। पिछले साल ही Apple ने iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को लॉन्च किया था। बात करें आईफोन 14 और आईफोन 13 की तो दोनों में खास अंतर नहीं है लेकिन दो-तीन फीचर्स है जो आईफोन 14 में उपलब्ध है।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now