Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला: 14 और 15 मार्च को नगर निगम चुनावों की दृष्टि से भाजपा की महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन

भाजपा ने राज्यपाल को हर जिला के डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से भेजा ज्ञापन, रखी चार प्रमुख मांगे

शिमला|
भाजपा नगर निगम चुनावों की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन करने जा रही है, 14 मार्च 2023 को शाम 6:00 बजे भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप विली पार्क शिमला में इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे।

बैठक में नगर निगम शिमला के आगामी चुनावों को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसी प्रकार 15 मार्च 2023 को प्रातः 10:30 बजे भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन एक बैठक में भाग लेंगे , इस बैठक में भाजपा जिला शिमला एवं महासू के अध्यक्ष एवं महामंत्री, शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण एवं कुसुंपटी के अध्यक्ष एवं महामंत्री, 2017 के नगर निगम में पार्षद लड़े प्रत्याशी, जिला शिमला एवं जिला महासू के प्रभारी , 2022 के शिमला, शिमला ग्रामीण और कसुंपटी के विधायक प्रत्याशी इस बैठक में विशेष रूप से भाग लेंगे।

15 तारीख को होने वाली बैठक में इस सूची के विवरण के अनुसार पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, संजय सूद , रवि मेहता, संजीव कटवाल, डेजी ठाकुर, विजय परमार, अरुण फालटा बैठक में उपस्थित रहने वाले है।

भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर नंदा ने कहा कि यह दो बैठके महत्वपूर्ण रहने वाली है और नगर निगम चुनावों में जिस प्रकार से आगामी रणनीति भाजपा बनाएगी उसके बारे में इन बैठकों में महत्वपूर्ण चर्चा होने जा रही है, भाजपा आने वाले नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now