Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला नगर निगम चुनाव: जनता से संवाद के बाद लाएंगे भाजपा का मेनिफेस्टो : सुखराम

शिमला नगर निगम चुनाव

• विकास के मुद्दे पर चुनाव लडेगी भाजपा
शिमला|
भाजपा हिमाचल प्रदेश कि नगर निगम चुनावों को लेकर अहम बैठक सर्किट हाउस शिमला में हुई।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं विधायक विपिन परमार, विधायक सतपाल सत्ती, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल, शिशु भाई धर्मा , पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, रवि मेहता, चेतन ब्रागटा, अजय श्याम, विधायक बलवीर वर्मा , कॉल नेगी, शशी बाला और गोविंद शर्मा उपस्थित।

नगर निगम शिमला के चुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा की भाजपा नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है, इस बैठक में भाजपा के नेतृत्व के समक्ष पूरी रणनीति के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई है। हमने सभी छोटे से छोटे पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की है ताकि हम सशक्त रूप से इन चुनावों में चुनाव लड़े और भाजपा का प्रचार नगर निगम पर एक बार फिर लहराए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि 2017 में, प्रदेश में सरकार भाजपा की थी और नगर निगम भी हमने ही बनाई थी । उस समय से लेकर अब तक नगर निगम शिमला में बहुत विकास कार्य हुए है, आज नगर निगम की दृष्टि से यह हमारी यह पहली बैठक है और जिस प्रकार से मुद्दे हमारे समक्ष निकल कर आएंगे और जनता से हम संवाद करेंगे उसके बाद हम भाजपा का नगर निगम शिमला को लेकर मेनिफेस्टो भी जनता के समक्ष लेकर आएंगे। भाजपा नगर निगम शिमला में विकास के नाम पर वोट मांगेगी और चुनाव लडेगी।

भाजपा की सरकार के समय नगर निगम शिमला में 41 वर्ड बनाए गए थे और कांग्रेस की सरकार ने उसको फिर 34 कर दिया है, इसको लेकर भी जिस स्तर पर हमने सरकार के साथ लड़ाई लड़नी है वह हम लड़ेंगे।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now