साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

विधानसभा बजट सत्र: सदन में दूसरे दिन भी हंगामा, नारेबाजी के बाद विपक्ष ने किया वाकआउट

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन भी सदन में हंगामा बरकरार रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल के एलान से पहले विपक्ष ने सरकारी संस्थानों को डिनोटिफाई करने के मामले में नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव पर सारा काम रोककर चर्चा मांगी

सदन में सरकारी संस्थानों को डिनोटिफाई करने के मामले में नियम 67 के तहत लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान चर्चा के दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक होती रही।

बंद संस्थानों पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जब जवाब दे रहे थे तो सदन में हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी सदस्य संस्थानों को बंद करने के विरोध में नारेबाजी करने लगे। कुछ देर तक हंगामा चलता रहा। फिर विपक्षी विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।

इसे भी पढ़ें:  HP Hindi News: सीएम सुक्खू ने विशेषज्ञ रोबोटिक सर्जनों की भर्ती शुरू करने के दिए निर्देश

Join WhatsApp

Join Now