Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन: भाई ने बहन की बेरहमी से हत्या की, मां घायल

मर्डर

प्रजासत्ता|
सोलन जिले में भाई द्वारा अपनी बहन की हत्या साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला करने का मामला सामने आया है| घायल मां को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है| पुलिस नेहत्या का मामला दर्ज कर लिया है| मामला थाना कंडाघाट के अंतर्गत यह मामला पेश आया है|

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नित्यानंद शर्मा गांव बडायवला, अंजी, कंडाघाट जिला सोलन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मार्च की रात 10:30 बजे केडी शर्मा ने फोन करके बुलाया कि धर्म दत्त के मकान में किराए पर रह रहे संजू नेपाली क्वार्टर में चीख-पुकार की आवाज आ रही है| संजू का लड़का विकास अपनी मां और बहन को मारपीट कर रहा है| इसके बाद थाना कंडाघाट को सूचित किया और पुलिस मौके पर पहुंचे तो विकास की माता तुलसी डबल बेड पर और लड़की सरिता फर्श पर बिछाए गद्दे पर खून से लथपथ पड़ी थी| वहीं, लड़की सरिता अर्धनग्न अवस्था में थी| डबल बेड और फर्श पर बिछे गद्दे के तकियों और बेडशीट पर काफी सारा खून लगा था|

इसे भी पढ़ें:  Kasauli News: कसौली के छतरी मोड़ से चिट्टा गैंग गिरफ्तार, 62.13 ग्राम चिटटा भी बरामद

तुलसी और सरिता के सिर पर गंभीर चोटें लगी थी| पुलिस ने 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया तथा दोनों घायलों को सीएचसी शोघी ले गए, जहां पर डॉक्टर ने दोनों घायलों का मेडिकल करवाने के बाद सरिता को मृत घोषित किया तथा तुलसी को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया| आरोपी विकास ने अपनी माता और बहन हमला करने के अलावा सरिता की हत्या कर दी है| फिलहाल, मामले की पड़ताल की जा रही है| घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है|

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now