Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बंगाल के मजदूर ने केरल में जीती 75 लाख की लॉटरी

Kerala Lottery

Kerala Lottery: बंगाल के मजदूर ने केरल में 75 लाख की रुपये की लॉटरी जीती है। लॉटरी जीतने की जानकारी के बाद बंगाल का मजदूर सीधे दौड़कर थाने पहुंचा और अपनी सुरक्षा की मांग की। उसने बताया कि उसे डर है कि कही कोई उसकी लॉटरी न छीन ले।

पश्चिम बंगाल के रहने वाले एसके बदेश तब हैरान रह गए जब उन्होंने केरल सरकार की 75 लाख रुपये की स्त्री शक्ति लॉटरी जीती। वह अपनी पुरस्कार राशि के लिए सुरक्षा मांगने के लिए मंगलवार देर रात तुरंत मुवत्तुपुझा पुलिस स्टेशन गया।

मजदूर बोला- डर रहा था कि कोई लॉटरी न छीन ले

एसके बदेश ने पुलिस से सुरक्षा मांगी क्योंकि उसे औपचारिकताओं की जानकारी नहीं थी और वह डर भी रहा था कि कोई उससे टिकट छीन लेगा। मजदूर की गुहार के बाद मुवत्तुपुझा पुलिस ने उसे सारी औपचारिकताएं समझाईं और पूरी सुरक्षा का वादा किया।

दिलचस्प बात यह है कि एसके बदेश ने पहले भी लॉटरी से अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन कभी जीत नहीं पाया था। उसने बताया कि एर्नाकुलम के चोट्टानिकारा में सड़क निर्माण कार्य में लगा था, उसी दौरान टिकट खरीदा था। एसके बदेश को केरल आए अभी ज्यादा साल नहीं हुए हैं और वह मलयालम भाषा से परिचित नहीं हैं। उसने अपने दोस्त कुमार को उसकी मदद के लिए बुलाया था।

एसके बदेश ने बताया कि लॉटरी की रकम मिलने के बाद वह अपने घर बंगाल वापस लौट जाएगा। घऱ लौटने के बाद मकान का नवीनीकरण कराएगा। साथ ही खेती किसानी करेगा।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now