Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन: निजी स्कूल संबद्धता के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन

Railway Jobs , Railway Bharti 2024:

सोलन|
प्रारम्भिक शिक्षा खण्ड सोलन के कार्य क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न प्ले स्कूल एवं नए खोले जाने वाले प्ले स्कूलों को 31 मार्च, 2023 तक संबद्धता के लिए इमर्जिंग हिमाचल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह जानकारी आज यहां खण्ड प्रारम्भिक अधिकारी सोलन हरी राम चंदेल ने दी।

उन्होंने कहा कि 31 मार्च, 2023 तक इमर्जिंग हिमाचल पोर्टल पर ही पहली से पांचवी कक्षा तक के सभी निजी विद्यालयों एवं नए खोले जाने वाले विद्यालयों को भी सम्बद्धता प्राप्त करने एवं नवीनीकरण के लिए आवेदन करना होगा। यह आवेदन इस पोर्टल के माध्यम से खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी सोलन को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना सम्बद्धता प्राप्त सभी प्ले विद्यालयों को आवेदन करना आवश्यक है।

खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षा खण्ड सोलन के प्रथम कक्षा से जमा दो कक्षा तक के सभी निजी विद्यालयों को निर्देश दिए गए है कि वे अपने-अपने विद्यालय में सामाजिक रूप से कमज़ोर वर्गों के उन छात्र-छात्राओं की सूचना तैयार रखेंगे जिन्हें योजना के तहत 25 प्रतिशत आरक्षण मिलना है और जिन्हें इस आरक्षण के तहत विद्यालय में प्रवेश दिया गया है।

हरी राम चंदेल ने कहा कि इस संबंध में खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालयों का दौरा कर जानकारी प्राप्त की जाएगी। यह भी सुनिश्चित बनाया जाएगा कि विभिन्न विद्यालय योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि इस विषय में किसी भी प्रकार की सूचना अथवा जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 94184-59600 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now