Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन: बैच बाइज़ अनुबंध आधार भर्ती के लिए काउंसलिंग 27 मार्च को

काउंसलिंग

सोलन|
उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन के कार्यालय में 27 मार्च, 2023 को प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक कला, नान मेडिकल तथा मेडिकल के पदों को अध्यापक पात्रता परीक्षा में उत्र्तीण अभ्यार्थियों में से बैच वाईज़ अनुबंध आधार पर भरने के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उप निदेशक शिक्षा प्रारम्भिक सोलन ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक कला के कुल 07, नान मेडिकल वर्ग के कुल 39 तथा मेडिकल वर्ग के कुल 06 पद अनुबंध आधार पर पात्रता के अनुसार भरे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि टी.जी.टी अध्यापक कला के अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 04 पद, अन्य पिछड़ा श्रेणी वर्ग के 02 पद तथा अनुसूचित जनजाति श्रेणी के 01 पद के लिए, टी.जी.टी अध्यापक नान मेडिकल के अनारक्षित श्रेणी में 13 पद, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के 04 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के 06 पद, अनुसूचित जाति बी.पी.एल श्रेणी का 01, अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 03 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 06 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग बी.पी.एल श्रेणी का 01 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के 02 पद, अनुसूचित जनजाति के 02 पद तथा अनुसूचित जनजाति बी.पी.एल श्रेणी का 01 पद भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि टी.जी.टी मेडिकल के लिए अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 03 पद, अनुसूचित जनजाति के 02 पद तथा अन्य पिछड़ा वर्ग स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 01 पद भरा जाएगा। इन सभी पदों के लिए काउंसलिंग 27 मार्च, 2023 को उप निदेशक शिक्षा प्रारम्भिक सोलन के कार्यालय में होगी।

उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ने कहा कि इन सभी पदों की काउंसलिंग के लिए रोज़गार कार्यालय द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र के आधार पर कांउसलिंग पात्र उम्मीदवारों को प्रेषित कर दिए गए हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के सोलन कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-230440 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now