Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केंद्र सरकार की योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश को 18130 करोड़ पर एक भी बार प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार का धन्यवाद नहीं : भाजपा

केंद्र सरकार की योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश को 18130 करोड़ पर एक भी बार प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार का धन्यवाद नहीं : भाजपा

शिमला|
भाजपा जिला किन्नौर की डाटा प्रबंधन अभियान को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन शिमला स्थित भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में किया गया। इस बैठक में भाजपा के 2022 के प्रत्याशी सूरज नेगी और सह मीडिया प्रभारी करण नंदा विशेष रूप में उपस्थित रहे।

सूरत नेगी ने कहा कि हिमाचल का बजट एक खोकला बजट है पूर्व की जय राम ठाकुर सरकार ने प्रदेश में रखरखाव हेतु 3000 करोड़ का प्रावधान किया था और वर्तमान सरकार ने इस में कटौती कर 2774 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है , मेजर वर्क्स के लिए पूर्व सरकार ने 5261 करोड रुपए का प्रावधान किया था, और वर्तमान सरकार ने इसको भी घटाकर 4726 करोड रुपए कर दिया। अगर देखा जाए तो पूरे बजट में केवल कटौती कटौती और कटौती ही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के साथ छल किया है। अगर प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रू देने है, तो इसके लिए 21 लाख महिलाएं पात्र है इसके लिए सरकार को 3600 करोड़ रु का सालाना बजट चाहिए। यह सरकार केवल झूठ बोल कर सत्ता में आई है और केवल झूठ बोल कर ही सरकार को चलाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर कर्ण नंदा ने कहा की हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत इस वर्ष 18130 करोड़ मिलने जा रहा है। पर पूरे बजट भाषण के दौरान एक भी बार प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार का धन्यवाद तक नहीं किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम तक नहीं लिया, केवल मात्र केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई स्कीमों को हिमाचल में चलाने की वाहवाही लूटने का कार्य किया। चाहे आप एसएमसी टीचर्स की बात कर ले या स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 1700 कर्मचारियों की बात करें सभी एक स्थाई नीति का इंतजार कर रहे हैं सरकार को उन कर्मचारियों के लिए कुछ ठोस कार्य करना चाहिए।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now