Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सीएम सुक्खू ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- हम व्यवस्था परिवर्तन के लिए कर रहे काम

सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सीएम सुक्खू ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- हम व्यवस्था परिवर्तन के लिए कर रहे काम

प्रजासता ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में आम जनता से लेकर जनप्रतिनिधि एक समान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली केबिनेट मीटिंग में OPS को सरकार ने बहाल किया है जिससे 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा। इसके अलावा आखिरी तबके तक पहुंचने के लिए सरकार ने सुख आश्रय की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास कार्यों को भी तेजी लाने का काम किया है। इसके लिए प्रदेश में टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। अब टेंडर प्रक्रिया को 90 दिन से घटाकर 20 दिन कर दिया गया है। इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग दो सौ पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। सीएम ने अपनी सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए घोषणा की कि हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग अगले 10 दिन के भीतर भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग के दो हजार विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। अभ्यर्थियों से कोई फीस नहीं ली जाएगी और आयु सीमा की कोइ शर्त नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में पेपर लीक माफिया को पकड़ने में कामयाबी मिली है। इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने का काम किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  HP Teacher Recruitment 2026: हिमाचल में 894 पदों पर सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 30 हजार वेतन और आवेदन की पूरी प्रक्रिया जानें

सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सीएम सुक्खू ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- हम व्यवस्था परिवर्तन के लिए कर रहे काम
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 मार्च को पेश किए बजट से प्रदेश के लोगों को उम्मीद जगी है। चार साल में भविष्य की युवा पीढ़ी का ध्यान रखेंगे। शिक्षण संस्थान और डिवीजन खोलना बड़ी बात नहीं है। उन्होंने ने कहा कि चार साल में अर्थव्यवस्था पटरी पर आए,इस दृष्टि से सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि छह माह में सभी ग्रीन कॉरिडोर की टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Politics: बागी विधायकों की अयोग्यता पर स्पीकर ने सुरक्षित रखा फैसला

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने मुख्य्मंत्री गरीब कल्याण कोष योजना के तहत 200 करोड़ का प्रावधान किया है जिससे गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार सहायता देगी। इसके अलावा छोटे व्यापारियों को 9 के बजाय साढ़े चार फीसदी पर लोन दिया जाएगा। किसानों को 2 फीसदी ब्याज के साथ लोन दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश को 2026 ग्रीन राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कमर्शियल इलैक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सरकार 50 फीसदी सब्सिडी देगी और सोलर प्रॉजेक्ट लगाने के लिए सब्सिडी दी जायेगी। ग्रीन हाइड्रोजन की तरफ जायेगी सरकार, बहुत जल्दी एमओयू साइन होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाइड्रो पावर प्रॉजेक्ट के पानी पर सेस लगाने का सरकार ने निर्णय लिया है जिससे प्रदेश को 4 हजार करोड़ रुपए का फ़ायदा होगा। शराब के ठेकों की नीलामी से पिछले वर्ष की तुलना में 40 फ़ीसदी आय में इजाफा हुआ है।कांगडा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। कांगडा के एयरपोर्ट का विस्तारीकरण, दो हेलीपोर्ट का भी निर्माण होगा।

इसे भी पढ़ें:  ब्रेकिंग न्यूज़ : बरमाणा ACC सीमेंट फैक्टरी बंद, फैक्ट्री पर लग गया ताला

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रीन स्टेट की ओर आगे बढ़ रही है। नशा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए भी तेजी से काम हो रहा है। सरकार इसमें मिशन में काम करेगी और इसी विधानसभा सत्र में नशा मुक्त बनाने के लिए सख्त कानून भी लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन,ग्रीन एनर्जी,स्वास्थ्य, शिक्षा, फूड प्रोसेसिंग एंड इंडस्ट्री सरकार के पांच फ्लैग शिप कार्यक्रम है जिस पर सरकार काम कर रही है। इसके अलावा महिलाओं को हर महीने 1500 देने की शुरुआत हो चुकी है। यह गारंटी पांच चरणों में चार साल के अंदर पूरी की जाएगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now