Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी ने आज शाम बुलाई हाई लेवल मीटिंग

Global Millets Conference

Corona Case In India: देश में कोरोनावायरस के फिर से बढ़ते नए मामलों को लेकर केंद्र सरकार एक बार फिर से अलर्ट हो गई है। कोरोना के हालात और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम 4.30 बजे हाई लेवल मीटिंग बुलाई है।

बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना का भारत में एक बार फिर खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है।

पिछले 6 हफ्तों से बढ़ रहे कोरोना के केस

कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 6 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। देश में कल के मुकाबले आज भी कोरोना के नए केस में तेजी दर्ज की गई है। कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 1134 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 5 लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों में छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल से एक-एक मामले समाने आए हैं।

और पढ़िए – 

देश में कोरोना के 7 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

बता दें कि मंगलवार को देश में कोरोना के 699 नए मामले आए थे, जबकि इस दौरान 2 लोगों की मौत हुई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 435 ज्यादा नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (22 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 662 लोगों ने कोरोना को मात दी है। नए केस आने के बाद देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 7026 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 466 की तेजी दर्ज की गई है।

देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,46,98,118 हुई 

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 98 हजार 118 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 60 हजार 279 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 813 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

और पढ़िए – 

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

  • अभी कुल एक्टिव केस- 7 हजार 26
  • अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 98 हजार 118
  • अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 60 हजार 279
  • अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 813

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 1.09 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 0.98 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.79 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now