Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेला के लिए कलाकारों के ऑडिशन 25 मार्च को

audition

कसौली|
ज़िला सोलन के धर्मपुर में तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेला 28 से 30 मार्च, 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी आज यहां उपमण्डलाधिकारी कसौली गौरव महाजन ने दी।

उन्होंने कहा कि 28 से 30 मार्च, 2023 तक आयोजित होने वाले इस ज़िला स्तरीय मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम देने के लिए कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा।

गौरव महाजन ने कहा कि कलाकार 25 मार्च, 2023 को प्रातः 11.00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में आकर ऑडिशन दे सकते है।

उन्होंने कहा कि जिन इच्छुक कलाकारों ने मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम देने के लिए आवेदन किया है वह उपरोक्त स्थान व समय पर पहुंचकर ऑडिशन में भाग ले सकते हैं।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now