Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

25 दिन बाद घटे पेट्रोल-डीजल के दाम,डीजल 17 और पेट्रोल 18 पैसे हुआ सस्ता

Petrol Diesel Price Today Petrol Diesel Today Price, Petrol Diesel Price Today, Petrol Diesel Rates, Petrol Price Today, Diesel Price Today, Petrol Diesel Prices, Petrol Diesel Rates Today,

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। सरकारी तेल कंपनियों 25 दिनों बाद आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है। आज डीजल 17 और पेट्रोल 18 पैसे सस्ता हुआ है। हालांकि यह मामूली कटौती है लेकिन ये साल 2021 की पहली कटौती है। हालांकि इस कटौती के बाद देश में अब भी पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं। आपको बता दें कि इसके पहले फरवरी में पेट्रोल-डीजल 16 बार महंगा हुआ था।

जानकारों के मुताबिक इस कटौती की सबसे बड़ी वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का सस्ता होना है। दरअसल पिछले 15 दिन में कच्चे तेल की कीमत 10 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई। कच्चे तेल की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई से गिरकर 64 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है।

इसे भी पढ़ें:  ‘सिक्किम-अरुणाचल में स्थिति स्थिर लेकिन…’, भारत-चीन सीमा मुद्दे पर जीओसी पूर्वी कमान ने दी जानकारी

इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 90.99 रुपये जबकि डीजल 81.30 रुपये प्रति लीटर हो गया है है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 97.40 रुपये और डीजल 88.42 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

पेट्रोल और डीजल के आज के भाव
– दिल्ली में पेट्रोल 90.99 रुपये और डीजल 81.30 रुपये प्रति लीटर है।
– मुंबई में पेट्रोल 97.40 रुपये और डीजल 88.42 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
– कोलकाता में आज पेट्रोल 91.18 रुपये और डीजल 84.18 रुपये प्रति लीटर है।
– चेन्नई में पेट्रोल 92.95 रुपये और डीजल 86.29 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
– बैंगलूरु में पेट्रोल 94.04 रुपये और डीजल 86.21 रुपये प्रति लीटर है।
– भोपाल में पेट्रोल 99.02 रुपये और डीजल 89.58 रुपये प्रति लीटर है।
– चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.56 रुपये और डीजल 81.00 रुपये प्रति लीटर है।
– रांची में पेट्रोल 88.40 रुपये और डीजल 85.95 रुपये प्रति लीटर है।
– पटना में पेट्रोल 93.31 रुपये और डीजल 86.55 रुपये प्रति लीटर है।
– लखनऊ में पेट्रोल 89.18 रुपये और डीजल 81.70 रुपये प्रति लीटर है।
– नोएडा में पेट्रोल 89.24 रुपये और डीजल 81.76 रुपये प्रति लीटर है।

इसे भी पढ़ें:  Sabarimala Case Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका पर छिड़ी बड़ी बहस, क्या खत्म होगा PIL का दौर?

गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 27 फरवरी 2021 को हुआ था, जब दिल्ली में पेट्रोल के दाम 24 पैसे बढ़े थे और डीजल 15 पैसे महंगा हुआ था। लगातार 25 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर थे, आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने से आम लोगों को राहत मिली है।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now