Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन नगर निगम में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित यह 4 नेता समाभालेंगे चुनाव प्रचार की कमान

सोलन नगर निगम प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित यह 4 नेता समाभालेंगे चुनाव प्रचार की कमान

प्रजासत्ता|
पार्टी निशान पर नगर निगम चुनाव करवाने की घोषणा के बाद एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। पार्टियों की तरफ से चयन होने के बाद नामांकन पत्र दाखिल होने के साथ साथ अब प्रत्याशियों ने प्रचार में दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। जहाँ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर 26 मार्च से चुनावी प्रचार में उतरेंगे।

वहीँ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोलन नगर निगम चुनाव के लिए चार सदस्यीय कैंपेनिंग कमेटी का गठन किया है। कमेटी में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा, विधायक हर्षवर्धन चौहान, विधायक मोहनलाल ब्राक्‍टा और पार्टी नेता केवल सिंह पठानिया को शामिल किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष कुलदीप सिंह राठौर भी सोलन में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। राठौर
26 से 28 मार्च तक वह सोलन में रहेंगे। 26 मार्च को सोलन में गैर सरकारी संगठनों, यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 27 मार्च को वार्ड स्तर पर बैठकें करेंगे। 28 मार्च को भी वार्डों में बैठकें करेंगे और पार्टी प्रत्याशियों के साथ रणनीति तैयार करेंगे।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now