Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

माता मनसा देवी मेला धर्मपुर की सांस्कृतिक संध्या में नूरा सिस्टर को बुलाएं जाने का हिंदू जागरण मंच ने किया विरोध

माता मनसा देवी मेला धर्मपुर की सांस्कृतिक संध्या में नूरा सिस्टर को बुलाएं जाने का हिंदू जागरण मंच ने किया विरोध

कसौली।
हिंदू जागरण मंच द्वारा, जिला स्तरीय माता मनसा देवी मेला धर्मपुर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सूफी गायिकाओं” नूरा सिस्टर ” को बुलाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा हिंदू जागरण मंच के दो सक्रिय सदस्यों ( मनोज ठाकुर तथा अजय गर्चा) को आज दिन में ही डिटेन कर दिया गया था। हिंदू जागरण मंच के सदस्य आज शाम समय करीब 5:15 बजे धर्मपुर में चौक में इकट्ठे होकर गाड़ियों द्वारा मेला स्थल स्कूल ग्राउंड की तरफ जा रहे थे। जिन्हें धर्मपुर पडाव चौक पर ही पुलिस द्वारा रोक लिया गया। जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा गाड़ियों से उतर कर नारेबाजी शुरू की गई।

जिस पर पुलिस ने अक्षय सूद ब्लॉक संयोजक धर्मपुर को भी डिटेन किया जाकर मौका से पुलिस वाहन द्वारा थाना धर्मपुर ले जाया गया। उसके बाद हिंदू जागरण मंच के बाकी बचे कार्यकर्ता प्रदेश पदाधिकारी मानव शर्मा तथा जिला सोलन संयोजक आशीष अत्री के नेतृत्व में धर्मपुर पड़ाव में ही बैठ कर “मंदिरों का इस्लामीकरण बंद करो।” “नूरा सिस्टर्स नहीं चलेगी।” “प्रशासन की गुंडागर्दी नहीं चलेगी” “सांस्कृतिक जिहाद नहीं चलेगा ” ” नूरा सिस्टर गो बैक” “मनोज ठाकुर, अजय गरचा, अक्षय सूद को रिहा करो” इत्यादि की नारेबाजी करने लगे। जिन्हें ( करीब 15-16 कार्यकर्ताओं को) कुछ समय बाद पुलिस द्वारा कयू आर टी बस में भरकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now