Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सीपीएस राम कुमार ने किया रोगी वाहन जनता को समर्पित

IMG 20230330 WA0018

बद्दी।
मुख्य संसदीय सचिव (नगर नियोजन, उद्योग तथा राजस्व) राम कुमार ने आज दून विधानसभा क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड फेस 03 सोसाइटी बद्दी में श्री दुर्गा माता सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा दी गई एम्बुलैन्स को जनता को समर्पित किया।

राम कुमार ने उपस्थित लोगों को रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानव सेवा का जो कार्य ट्रस्ट ने किया है उसके लिए स्थानीय लोग इनके कृतज्ञ हैं क्योंकि उन्होंने मानव सेवा का उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा इससे पहले भी शव वाहन जनता को समर्पित कर मानव सेवा की भावना दिखाई है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा के लिए सभी को बढ़-चढ़ कर कार्य करने चाहिए। समाज में ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो धन का सही उपयोग करना जानते हैं।

इसे भी पढ़ें:  अच्छर पाल कौशल को लगातार चौथी बार शिवालिक सोसायटी की कमान

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि बद्दी को चण्डीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्क, सड़कों नालियों और गलियों को ठीक किया जाएगा। जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है, वहां पर लाइट शीघ्र लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि बद्दी शहर को एक माडल के रूप में विकसित किया जाएगा।

राम कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए बद्दी शहर में स्वच्छ पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड फेस 03 के लिए एक टयूबवैल तथा विलावली वार्ड नम्बर 8 व 9 के लिए एक टयूबवैल स्वीकृत किया।

इसे भी पढ़ें:  सहायक आयुक्त गौरव महाजन ने किया आयशर स्कूल के बच्चों का पढाई व कैरियर को लेकर मार्गदर्शन

इसके उपरांत, मुख्य संसदीय सचिव ने ग्राम पंचायत नालका के गांव घरेड़ में लगभग 300 गरीब लोगों को राशन की किट भी वितरीत की।

इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस दून विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह, नगर परिषद पार्षद बद्दी सुरजीत चैधरी, कुलदीप सिंह, राहुल बसंल, मोहन लाल, अजमेर कौर, रमन कौशल व मदन लाल, ग्राम पंचायत नालका के प्रधान प्रेम चंद, ग्राम पंचायत झाड़माजरी के उप प्रधान सोनू सिंह, श्री दुर्गा माता सेवा समिति ट्रस्ट के प्रधान कुलदीप सिंह, चेयरमेन मोहन लाल, सदस्य डाॅ. श्रीकांत, मनू शर्मा, प्रधान सामाज सेवक रमीत फौजी, कांग्रेस कार्यकर्ता हरपाल सिंह, राज कुमार, सुरेश कुमार, निमा चैधरी, हैप्पी सिंह, मंदिर समिति के सदस्य संजीव गुप्ता, करनैल सिंह, जोध राम सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
.0.

इसे भी पढ़ें:  चमाकड़ी पुल के समीप एचआरटीसी बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 5 लोग घायल
Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now