Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी, 800 के पास पहुंच आंकड़ा

कोरोना संक्रमण

शिमला ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश में कोरोना की रफ्तार लगातार तेजी से बढ़ रही है। हर दिन 100 से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश में कोरोना वायरस के 124 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इससे हिमाचल में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 798 के पास पहुंच गया है। बीते 24 घंटों के दौरान 5 कोरोना मरीज अस्पताल में एडमिट हुए, जिससे अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इस बीच 81 मरीज ठीक भी हुए हैं।

जानकारी के अनुसार हिमाचल में 18 दिन के भीतर हिमाचल में कोरोना के 698 नए मरीज सामने आए। 13 मार्च को हिमाचल में कोरोना के 100 एक्टिव मरीज थे। जो महीने के अंत तक बढ़ते-बढ़ते 800 के पास पहुंच गए। प्रदेश में जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे अस्पतालों में संक्रमण से ग्रस्त मरीजों के एडमिट होने की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मंडी जिले में सबसे ज्यादा 31 नए मरीज पॉजिटिव आए हैं। शिमला में 18, हमीरपुर में 16, कांगड़ा में 17, कुल्लू में 11, बिलासपुर में 15, चंबा में 9 और सोलन में 7 नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now