Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रतिभा सिंह, बोली- भाजपा ने सोची समझी रणनीति के तहत राहुल गांधी को बनाया निशाना

प्रतिभा सिंह, बोली- भाजपा ने सोची समझी रणनीति के तहत राहुल गांधी को बनाया निशाना

प्रजासत्ता ब्यूरो|
भाजपा ने एक सोची समझी रणनीति के तहत राहुल गांधी को निशाना बनाया है। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कही। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस देश में लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने परम मित्र अडानी को बचाने के लिए प्रधानमंत्री लोकतंत्र का गला घोंट रहें हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों, बागवानो, कामगारों व आम लोगों की आवाज उठा रहे हैं जबकि प्रधानमंत्री अडानी को मजबूत करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक सोची समझी रणनीति के तहत राहुल गांधी को निशाना बनाया, क्योंकि उन्होंने सदन में अडानी महाघोटाले पर केंद्र की मोदी सरकार से दो सवाल पूछे थे।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पूछा था कि अडानी की शेल कंपनियों में बीस हजार करोड़, तीन बिलियन डॉलर है ,यह कंपनी किस की हैं। यह पैसा कहा से आया हैं,जबकि अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में है और वह इतना नही कमा सकते। इस कंपनी में एक चीनी नागरिक भी शामिल है यह कौन हैं।

इसे भी पढ़ें:  HP CABINET DECISIONS: मल्टी टास्क वर्करों को तोहफा, तीन नए नगर निगम बनाने, और सैकड़ों पद भरने को मंजूरी

दूसरा सवाल राहुल गांधी का सदन में अडानी व मोदी से रिश्तों को लेकर था । इस संदर्भ में राहुल गांधी ने अडानी के विमान में आराम करते हुए पी एम मोदी की एक तस्वीर भी दिखाई। उन्होंने रक्षा उद्योग के बारे मे हवाई अड्डों के बारे में,श्रीलंका व बांग्लादेश में दिए गए बयानों के बारे में,आस्ट्रेलिया में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के साथ बैठे नरेंद्र मोदी व अडानी की तस्वीरे जिन्होंने कथित तौर पर एक बिलियन डॉलर का ऋण स्वीकृत किया था, के प्रश्न किये थे।

इसे भी पढ़ें:  HP Health Recruitment 2026: CM सुक्खू का बड़ा एलान, राज्य में 400 डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों की होगी भर्ती, 6 महीने में दूर होगी स्टाफ की कमी

प्रतिभा सिंह ने कहा कि अडानी के घोटाले पर संसद में राहुल गांधी के भाषण के ठीक 9 दिन बाद उनके खिलाफ मानहानि का मामला फिर से शुरू हो जाता हैं। 27 फरवरी को मामले की सुनवाई शुरू होती है और 23 मार्च को ट्रायल कोर्ट राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए उन्हें इस मामले में अधिक्तम 2 साल की सजा सुना देते हैं। इसी के साथ 24 मार्च को 24 घन्टे के भीतर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द व उसके बाद उन्हें सरकारी आवास एक माह के अंदर खाली करने का हुक्म जारी हो जाता हैं। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी सांसद को मानहानि के मामले में अधिकतम सजा सुनाई गई हो।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में कोरोना टीकाकरण की लगाई जा चुकी हैं 74 लाख से अधिक खुराकेंः मुख्यमंत्री

सिंह ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ जनता की अदालत में खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भारी जनसमर्थन से भाजपा बौखलाहट में है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी के समर्थन में प्रेस के माध्यम से लोगों को भाजपा की असलियत दिखाने की कोशिश कर रही है और यह क्रम पूरे देश में चल रहा।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now