Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 59,118 नए COVID-19 केस,257 लोगों की गई जान

Updated By Tek Raj
Published on: 26 मार्च 2021
कोरोना संक्रमण

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
देश में कोरोनावायरस का कहर एक बार फिर बढ़ता नज़र आ रहा है| शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कुल COVID-19 मरीज़ों का आंकड़ा एक करोड़ 18 लाख पार कर गया है, और पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 59,118 नए केस सामने आए हैं, और देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,18,46,652 हो गया है|

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) के 59,118 नए मामले दर्ज किए गए, जिसने देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामलों को 1,18,46,652 पर पहुंचा दिया है। जबकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की तादाद 1,12,64,637 हो गई है।

सक्रिय मामलों की संख्या में हाल के सप्ताहों में काफी वृद्ध‍ि देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 257 ताजा मौतें दर्ज की गईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 1,60,949 हो गई। देश में कोविड-19 का सक्रिय केसलोड बढ़कर 4,21,066 हो गया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 32,987 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

257 नए लोगों में महाराष्ट्र के 111, पंजाब के 43, छत्तीसगढ के 15, केरल के 12, कर्नाटक के 10 और तमिलनाडु के 11 लोग शामिल हैं।

देश में अब तक कुल 160949 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 53795, तमिलनाडु से 12641, कर्नाटक से 12471, दिल्ली से 10978, पश्चिम बंगाल से 10316, उत्तर प्रदेश से 8773और आंध्र प्रदेश से 7201 मौतें हुई हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 23,86,04,638 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,00,756 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए।

16 जनवरी को शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कुल लोगों को 5,55,04,440 वैक्सीन की खुराक दी गई है।

भारत कुछ राज्यों में स्पाइक के कारण दैनिक केसलोड में उछाल देखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, छह राज्यों- महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में नए कोरोना वायरस मामलों में सबसे ज्‍यादा योगदान दिया है।

भारत की COVID-19 टैली ने 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now