Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नगर निगम शिमला चुनाव को लेकर कल होगी भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक

भाजपा

शिमला|
भाजपा नगर निगम शिमला के चुनाव प्रभारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि कल भाजपा नगर निगम चुनावों की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन करने जा रही है, इस बैठक का आयोजन भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में दोपहर 2 बजे किए जाएगा।
इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप विशेष रूप में उपस्थित रहने वाले हैं ।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में नगर निगम चुनावों को लेकर अद्भुत जोश है और हाल ही में भाजपा ने सभी 34 वार्डों में प्रवासी प्रभारी, प्रवासी सह प्रभारी एवं वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति की है इसके बाद सभी वार्डों में क्रमश: कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का आयोजन भी किया जा रहा है।
पिछले कल ही भाजपा के नवनियुक्त प्रवासी प्रभारियों ने शिमला शहर के 19 वार्डों में आयोजित विभिन्न बैठकों में भाग लिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कल की आगामी बैठक में सभी 34 वार्डों के प्रवासी प्रभारी, प्रवासी सह प्रभारी एवं वार्ड प्रभारी भाग लेने जा रहे हैं। इस बैठक में सभी नेताओं को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा शासित नगर निगम ने आपने कार्यकाल में शिमला शहर में कार्य किया है उसका आने वाले चुनावों में बड़ा लाभ मिलेगा, चाहे अमरूत मिशन की बात करें या स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की बात करें दोनों बड़े प्रोजेक्ट भाजपा द्वारा लाए गए हैं और उनको धरातल पर उतारा गया है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now