Prajasatta Side Scroll Menu

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल जारी, स्कूलों में 38 दिन बरसात की छुट्टियां

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल जारी, स्कूलों में 38 दिन बरसात की छुट्टियां

शिमला ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग ने गुरुवार को स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रदेश के स्कूलों में 38 दिन बरसात की छुट्टियां होंगी और लोहड़ी पर 6 दिन का अवकाश रहेगा जारी आदेश के मुताबिक 22 जून से छुटिटयां होंगी।

शिक्षा विभाग ने सर्दियों की छुट्टियों में बदलाव करते हुए जनवरी के पहले सप्ताह की जगह अब लोहड़ी के दौरान 6 दिन का अवकाश रखा है। दिवाली से दो दिन पहले और दो दिन बाद 4 छुट्टियां होंगी। लोहड़ी से दो दिन पहले और तीन दिन बाद तक 6 छुट्टियां रहेंगी।

मानसून ब्रेक 22 से 27 जुलाई 6 दिन की होगी। विंटर ब्रेक 1 जनवरी से 11 फरवरी 42 दिन की होगी। उधर, कुल्लू जिले में मानसून ब्रेक 23 जुलाई से 14 अगस्त कुल 23 दिन होगी। दशहरे की 10 दिन छुटिटयां रहेंगी। यहां विंटर ब्रेक 26 दिसंबर से 11 दिसंबर तक रहेगा। वहीं, लाहुल- स्पीति जिला में समर ब्रेक 17 जुलाई से 27 अगस्त तक 42 दिन की रहेगी। दशहरा ब्रेक 10 दिन का होगी।
04df6a11 edb4 4f19 93ad 67829ba32694

इसे भी पढ़ें:  CM जयराम बोले-अफगानिस्तान में फंसे दो हिमाचली युवको में एक युवक पहुंचा एयरपोर्ट, दूसरे के लिए प्रयास जारी

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now