Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

डिप्टी सीएम तेजस्वी आज ED के सामने होंगे पेश

Land For Jobs Scam 2

Land For Jobs Scam: लैंड फाॅर जाॅब्स मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज ईडी के सामने पेश होंगे। तेजस्वी यादव ED ऑफिस पहुंच चुके हैं। ईडी ने तेजस्वी को समन भेजकर 11 अप्रैल को मुख्यालय बुलाया है। इससे पहले तेजस्वी 25 मार्च को सीबीआई के सामने पेश हुए थे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि इस मामले में ईडी तेजस्वी यादव से पहली बार पूछताछ करेगी। इससे पहले तेजस्वी ने सीबीआई के भेजे समन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। तेजस्वी ने इस मामले में घरेलु व्यवस्ताओं के चलते पेश होने में असमर्थता जाहिर की थी।

समन को लेकर हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका

तेजस्वी चाहते थे कि सीबीआई उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ करें। लेकिन कोर्ट ने 16 मार्च को याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मार्च को सीबीआई के सामने पेश होने का निर्देश दिया था। हालांकि कोर्ट ने उनका आश्वस्त किया कि उनको गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

विश्वस्त सूत्रों की मानें तो ऐसी संभावना जताई जा रही है कि ईडी उनसे लंबी पूछताछ करेगी। बता दें कि इस मामले में लालू परिवार के कई सदस्यों के साथ-साथ उनके नजदीकी लोगों से भी पूछताछ हो चुकी है।

यह था मामला

सीबीआई का आरोप है कि लालू यादव के परिवार और उनके परिजनों की ओर से रियल एस्टेट समेत विभिन्न क्षेत्रों में किए गए निवेश का पता लगाने के लिए यह जांच की जा रही है। सीबीआई के अनुसार लालू यादव ने रेल मंत्री रहते रेलवे के ग्रुप डी के पदों पर विभिन्न व्यक्तियों को नियुक्त किया था। इसके बदले में करोड़ों रूपये की जमीन को औने-पौने दामों में लालू यादव के परिजनों को बेच दिया गया था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now