Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पहली लिस्ट के बाद कर्नाटक भाजपा में बगावत!

Laxman Savadi

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक भाजपा की पहली लिस्ट आने के बाद कर्नाटक भाजपा में बगावत दिखने लगा है। छह बार के विधायक और पूर्व सीएम की नाराजगी के बाद पूर्व डिप्टी सीएम ने टिकट काटे जाने के बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी ने अथानी निर्वाचन क्षेत्र से अपना टिकट काटे जाने के बाद विधान परिषद सदस्य और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि मैंने अपना फैसला कर लिया है। मैं भीख का कटोरा लेकर घूमने वालों में से नहीं हूं। मैं एक स्वाभिमानी राजनेता हूं। मैं किसी के बहकावे में आकर काम नहीं कर रहा हूं।

कर्नाटक के पूर्व CM शेट्टार का टिकट कटा, नड्डा से आज होगी मुलाकात

कर्नाटक: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवारों की पहली सूची में शेट्टार का नाम नहीं है। लिस्ट में नाम नहीं होने के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और छह बार के विधायक जगदीश शेट्टार ने कहा कि मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने आज दिल्ली पहुंचूंगा। मुझे उम्मीद है कि सकारात्मक चीजें होंगी। आने वाले दिनों में, पार्टी आलाकमान और राज्य के नेता सब कुछ निर्दिष्ट करेंगे।

विधायकों, नेताओं की नाराजगी पर क्या बोले CM बोम्मई

पार्टी के विधायकों के टिकट काटे जाने पर राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 189 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। लगभग सभी क्षेत्रों में सहमति है। कुछ लोग (सूची से) असहमत हैं और उनसे चर्चा की जाएगी। मैं उनके साथ लगातार संपर्क में हूं। मैंने लक्ष्मण सावदी (राज्य उपाध्यक्ष) से बात की है और उनसे जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेने के लिए कहा है।

बता दें कि केंद्रीय चुनाव समिति की सिफारिश पर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार देर शाम 189 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। सीएम बसवराज बोम्मई शिगगांव विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। 2018 के विधानसभा चुनाव में सीएम बोम्मई ने शिगगांव सीट से 49 फीसदी वोट पाकर जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के कैंडिडेट सैय्यद अजीमपीर खादरी को हराया था। वे 2008 से लगातार तीसरी बार विधायक बने थे।

लिस्ट में सबसे ज्यादा ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट

उम्मीदवारों की सूची भाजपा ने ओबीसी वर्ग को साधने की कोशिश की है। 32 कैंडिडेट ओबीसी वर्ग से हैं। अनुसूचित जाति से 30 और अनुसूचित जनजाति से 16 उम्मीदवार हैं। इन उम्मीदवारों में 9 डॉक्टर, रिटायर्ड आईएएस-आईपीएस, 31 पोस्ट ग्रेजुएट और 8 महिलाओं को टिकट दिया है।

कांग्रेस जारी कर चुकी है 166 उम्मीदवारों की सूची

कर्नाटक में 224 सीटों के लिए 10 मई को वोटिंग होनी है। 13 मई को नतीजे आएंगे। चुनाव संबंधी अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 21 अप्रैल तक पूरे कर लिए जाएंगे। नाम वापसी की अंतिम तारीख 24 अप्रैल को रखी गई है।

कांग्रेस ने यहां दो चरणों में 166 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जबकि जनता दल (सेक्युलर) ने 93 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now