Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में नकली दवा निर्माताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DCGI ने 18 कंपनियों के लाइसेंस किए रद्द

Drug Alert Drug in Himachal, Drug Alert Drug in India

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
भारत सरकार के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने नकली और खराब क्वालिटी की दवाओं के निर्माण के लिए 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए हैं। डीसीजीआई ने 20 राज्यों की 76 कंपनियों काा निरीक्षण करने के बाद ये फैसला लिया है। नकली दवाओं के निर्माण से जुड़ी देशभर की फार्मा कंपनियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई अभी भी जारी है। नकली दवाओं के निर्माण से जुड़ी देशभर की जिन फार्मा कंपनियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई हुई है उनमे हिमाचल प्रदेश में 70, उत्तराखंड में 45 और मध्य प्रदेश में 23 कंपनियों पर कार्रवाई की गई है।

खबरों के अनुसार, हाल ही में भारत स्थित कंपनियों द्वारा निर्मित दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। फरवरी में तमिलनाडु स्थित ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर ने अमेरिका में दृष्टि हानि से कथित रूप से जुड़े अपने सभी आई ड्रॉप को वापस ले लिया। इससे पहले पिछले साल गाम्बिया और उज्बेकिस्तान में बच्चों की मौत से कथित तौर पर भारत निर्मित कफ सिरप को जोड़ा गया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की कंपनियों में श्री साई बालाजी फार्माटेक प्राइवेट लिमिटेड, ईजी फार्मास्युटिकल्स, एथेंस लाइफ साइंसेज, लेबोरेट फार्मास्युटिकल्स इंडिया लिमिटेड, जीएनबी मेडिकल लैब, ग्नोसिस फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड और फरीदाबाद की स्टर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड शामिल हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News TodayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now