Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पुलवामा में हुई मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर, नौगाम हमले थे शामिल

Published on: 2 April 2021
सुरक्षाबलों ने चौबीस घंटों के भीतर लिया नौगाम हमले का बदला, तीनों आतंकी ढेर

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित काकापोरा इलाके में शुक्रवार की सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस काे आज तड़के ही यह जानकारी मिली कि काकापोरा के गथ मोहल्ला में कुछ आतंकवादी देखे गए हैं। एसओजी, सेना की 50 आरआर और सीआरपीएफ का संयुक्त दल इलाके में पहुंच गया और घेराबंदी शुरू कर दी। वहीं आतंकवादियों ने जब सुरक्षाबलों को अपनी ओर आता देखा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों की पहचान सोहेल लोन, यासिर अहमद दोनों निवासी थिरयू जबकि तीसरे की पहचान जुनेद निवासी प्रीहू के तौर पर हुई है। ये तीनों आतंकी अलबदर से संबंध रखते थे। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी तक इन आतंकियों की पहचान जाहिर नहीं की गई है।

बता दें कि श्रीनगर के नौगाम में स्थित भाजपा नेता अनवर खान के घर पर हमला कर उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी रमीज राजा को शहीद करने वाले चार में से तीन आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने चौबीस घंटों के भीतर ही मार गिराया। हमले को अंजाम देकर ये आतंकी दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा के गथ मोहल्ला इलाके में छिपे हुए थे। सुबह तड़के से जारी मुठभेड़ में एक के बाद एक सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया। इसी बीच मुठभेड़ को प्रभावित करने के लिए कुछ शरारती तत्वों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया। इसमें दो नागरिक घायल हुए हैं। घायलों में एक लड़की भी शामिल है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now