Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रचना के पक्ष में किया डॉ. बिंदल ने प्रचार कसुम्पटी में विकास के लिए कमल खिलाने की अपील

रचना के पक्ष में किया डॉ. बिंदल ने प्रचार कसुम्पटी में विकास के लिए कमल खिलाने की अपील

शिमला।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राज्य अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पंथाघटी में जहां नुक्कड़ सभा के आयोजन में भाग लिया।भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने की बात कही ।वहीं उसके बाद डॉ राजीव बिंदल कसुम्पटी वार्ड में पहुंचे जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की प्रत्याशी व कसुम्पटी मंडल की भाजपा उपाध्यक्ष रचना झीना शर्मा के नेतृत्व में डॉ राजीव बिंदल का स्वागत किया व उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा प्रत्याशी रचना झीना शर्मा को शुभकामनाएं दी व कार्यकर्ताओं को जोश के साथ मैदान में डटने को कहा ।डॉक्टर राजीव बिंदल ने इस दौरान स्वयं दुकान दुकान पर जाकर रचना झीना शर्मा के समर्थन में वोट मांगे । जनता से कसुम्पटी के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि कसुम्पटी में कमल खिला कर विकास को आगे बढ़ाएं। उन्होंने भाजपा द्वारा किए गए हर वायदे को पूरा करने का विश्वास भी दिलाया ।इस अवसर पर जोरदार नारेबाजी भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भाजपा की प्रत्याशी रचना झीना शर्मा ने भाजपा के राज्य अध्यक्ष राजीव बिंदल का व्यस्ततम समय में से समय निकालने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका यह आशीर्वाद व स्नेह हौसला बढ़ाने वाला है और आगे मार्गदर्शन करेगा।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now