Prajasatta Side Scroll Menu

मंडी: सुंदरनगर में बाइक हादसा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

Kangra News Kullu Accident, Mandi News : नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा: बैक करते समय खाई में गिरी कार, एक की मौत एक घायल Solan news, Bilaspur news,

मंडी|
जिला मंडी के सुंदरनगर में कीरतपुर-नागचला फोरलेन पर सोमवार देर शाम भौर के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हुआ है।

हादसे में मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय राकेश कुमार निवासी जयदेवी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है, जबकि 25 वर्षीय वासुदेव पुत्र लीलाधर निवासी गांव वड़खारी डाकघर कोठी तहसील बल्ह जिला मंडी की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकरी के अनुसार बाइक सवार 2 युवक मंडी से सुंदरनगर आ रहे थे। जैसे ही बाइक भौर के पास पहुंची तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय लोगों द्वारा नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। अस्पताल में एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करके जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  पेपर देकर घर लौट रही युवती,पैर फिसलने से BBMB झील में गिरी, हुई मौत

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now