Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पूर्व सीएम और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा

Himachal News, Himachal Politics: जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी को मानहानि मामले में सूरत की अपीलीय कोर्ट से राहत न मिलने पर साधा निशाना

शिमला|
कांग्रेस द्वारा शिमला नगर निगम चुनाव के लिए जारी किया गया घोषणा पत्र फिर दोबारा से नए झूठ का पुलिंदा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने जिस छलावे से 2022 में झूठी गारंटिया देकर सत्ता हथियाई, उसी छलावे का प्रयोग शिमला नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए किया जा रहा है।

स्मार्ट सिटी भाजपा की केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की देन है और जितने मुद्दे कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में छापे हैं उन सभी मुद्दो का कार्य स्मार्ट सिटी एवं अमृत मिशन के अंतर्गत चल रहा है। कांग्रेस सरकार जिसने यह ढिंडोरा पीटा कि हमारा खजाना खाली है, नगर निगम चुनाव में विकास का झूठा वायदा लेकर आई है लेकिन शिमला नगर निगम क्षेत्र की जनता इस बार कांग्रेस के छलावे में नहीं आएगी।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में भांग की खेती को वैध करने की दिशा में विचार : मुख्यमंत्री

जयराम ठाकुर ने शिमला की जनता से अपील की है कि शिमला में भाजपा की नगर निगम बनाए, हम निगम क्षेत्र के विकास के लिए केन्द्र सरकार से माकूल मात्रा में धन उपलब्ध करवायेंगे और शिमला के चहुंमुखी विकास की रफ्तार को और तेजी से आगे बढ़ाएंगे।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now