Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

श्रद्धालुओं के लिए खुल गये बाबा केदारनाथ धाम के द्वार

Published on: 25 April 2023
श्रद्धालुओं के लिए खुल गये बाबा केदारनाथ धाम के द्वार

ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट विधिविधान के साथ मंगलवार को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये गये हैं। रावल भीमाशंकर लिंग तथा पुजारी शिवलिंग एवं धर्माचार्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई। कपाट खुलते समय सेना के बैंडबैंड तथा भजन कीर्तन एवं जय केदार के उदघोष से केदारनाथ धाम गुंजायमान रहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्रद्धा लुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गयी ।
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारना थ में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुखसमृद्धि की का मना की। सभी देश एवं प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की उन्होंने बाबा केदार से प्रार्थना की ।

मुख्यमंत्री ने बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धा लुओं का स्वागत भी किया । मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मुख्य सेवक द्वारा आयोजित भंडारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुरक्षि त बना ने के लिए हर संभव प्रयास किये गये हैं। समाजिक संगठनों,  स्वयंसेवी संस्थाओं का भी यात्रा के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है। पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर यात्रा व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कि या गया है।

उन्होंने बाबा केदार के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम की जानकारी लेकर बाबा केदार के दर्शन लिए आयें, ताकि किसी को भी मौसम की वजह से कोई असुविधा न हो। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। 27 अप्रैल को भगवान बद्री विशाल के कपाट भी श्रद्धा लुओं के दर्शन के लिए खुल जायेंगे।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now