Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दाडलाघाट: जाली दस्तावेज तैयार कर व्यक्ति के नाम पर लिया बैंक से लोन, नोटिस आने पर हुआ खुलासा, मामला दर्ज

fraud, Solan News Fraud Case Recovery

सोलन जिला के अर्की में एक व्यक्ति के नाम पर जाली दस्तावेजों के आधार पर लोन लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति को जब इस बारे में जानकारी पता चली तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को बसंत लाल पुत्र राम सिंह निवासी बेहल अर्की ने पुलिस थाना में शिकायत दी कि दिनांक-27.01.2023 को इसे JCC बैंक सेवड़ा चण्डी की तरफ से नोटिस प्राप्त हुआ कि इसके KCC लोन की 4,93,000/- रुपये की देनदारी बकाया होने की जानकारी मिली। बैंक से पता करने पर इसे मालुम हुआ कि उपरोक्त बैंक के भूतपूर्व मैनेजर रामपाल व रमेश कुमार निवासी हनुमान बड़ोग ने मिलकर धोखे से इसके नाम से जाली दस्तावेज तैयार किए तथा बैंक से लोन लिया ।

इसे भी पढ़ें:  कालूझींडा में एफसीआई ने किया आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम p

पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना दाड़लाघाट में अभियोग आधीन धारा 420, 120B, 467, 471, 34, 415 भारतीय दण्ड सहिंता में मामला पंजीकृत कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now