Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर का तंज, हार देख गली-गली घूम रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

Published on: 3 April 2021
kuladdep rathour

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार तीन साल में हर मोर्चे पर विफल रही है ओंर अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हार देख गली-गली घूम रहे हैं। हेलिकॉप्टर का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिसकी चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। मुख्यमंत्री की ओएसडी पगार सरकार से ले रहे हैं, प्रचार भाजपा का कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा चारों निगमों में कांग्रेस को लेकर मतदाताओं में उत्साह है। उन्‍होंने भाजपा मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सही नेतृत्व की पहचान संकट में ही होती है। महंगाई अपने चरम पर है। डिपो में राशन महंगा व लोगों की पहुंच से बाहर हो रहा है, जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। आम लोगों को कोई राहत नहीं दी जा रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है, भूमि घोटाले सामने आ रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। चोरी डकैती दुष्कर्म व हत्या के मामले बढ़े हैं। राठाैर ने कहा कहा प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं।

राठाैर ने कहा अधिकारी निष्पक्ष काम नहीं कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस चारों नगर निगम में जीत हासिल करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में कोई टैक्स नहीं लगेगा। कांग्रेस के सत्ता में आने पर ग्रामीण क्षेत्रों में 10 साल तक कोई टैक्स नहीं लगेगा।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now