Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तनुजा केस में ग्रामीणों ने आत्महत्या नहीं हत्या का मामला दर्ज करने की उठाई मांग

तनुजा केस में ग्रामीणों ने आत्महत्या नहीं हत्या का मामला दर्ज करने की उठाई मांग

मंडी।
मंडी जिला की नाचन विधानसभा क्षेत्र की कोट पंचायत के मल्हनू गांव के तनुजा केस के मामले में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश स्तरीय समाज सेवी संस्था ओरिएंटल फाउंडेशन की संस्थापक जबना चौहान की अगुवाई में उपायुक्त मंडी व पुलिस अधीक्षक मंडी से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल ने तनुजा केस की उच्च स्तरीय जांच कर आत्महत्या की जगह भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीण महिलाओं ने तनुजा के ससुरालियों सास, पति व देवर पर तनुजा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा उसके साथ कई बार मारपीट करने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। भारी तादाद में डीसी व एसपी के दरबार में पहुंची महिलाओं ने बताया कि तनुजा बहुत ही होनहार बेटी थी। गरीब परिवार से संबंध रखने वाली इस बेटी की शादी मां-बाप का साया सिर से उठ जाने के कारण दादा दादी ने मल्हनू गांव में की थी मगर ससुरालियों ने शादी के कुछ दिन के उपरांत ही इसे तंग करना तथा इसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। जिसकी कई बार पुलिस व महिला आयोग को मृतक तनुजा ने शिकायत भी की थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ग्रामीणों का आरोप है की 28 तारीख रविवार के दिन तनुजा की सास पति तथा देवर ने इसकी बहुत बेरहमी से पिटाई की जिससे तनुजा की जान चली गई। तत्पश्चात इन तथाकथित हत्यारों ने शव को कमरे में लटका दिया ताकि यह हत्या की जगह आत्महत्या का मामला लगे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की मांग की है तथा दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की अपील की है। ताकि समाज में पनप रहे ऐसे दरिंदों को सबक मिल सके और भविष्य में ऐसी हरकत करने की कोई हिम्मत ना कर सके। इस प्रतिनिधिमंडल में कोट पंचायत के प्रधान दीनू राम तथा सलवाहन पंचायत के प्रधान पंकज चौधरी महिला मंडल सलवाहन मल्हनू व पाली सहित कई समाजसेवी संगठनों के सदस्य मौजूद रहे ।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now