Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

युवा संसद में पक्ष व विपक्ष की तीखी नोकझोंक के बीच गूंजे ज्वलंत मुद्दे

IMG 20230613 WA0005

– चयन की पारदर्शिता व खेलों के नियम से जुड़े बिल बहुमत से पारित
– सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरिपुर संडोली में युवा संसद का आयोजन
ओम शर्मा । बद्दी
सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरिपुर संडोली में युवा संसद क्लब द्वारा युवा संसद 2023 का आयोजन किया गया। युवा संसद में बच्चों ने शपथ ग्रहण, प्रशन काल तथा बिल प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को सीखा जाना एवं प्रायोगिक रूप से समझा। विद्यार्थियों ने विपक्ष, प्रधानमंत्री, अध्यक्ष, शिक्षा मंत्री, रेल मंत्री, वित्त मंत्री, ऊर्जा मंत्री, महिला कल्याण एवं विकास मंत्री, वन मंत्री के रूप में संसद को संचालित किया। युवा संसद में जनहित व विकास के मुदों पर पक्ष तथा विपक्ष में तीखी नोंकझोंक हुई।

प्रिया ने अध्यक्ष, क्रिस ने प्रधानमंत्री, अंजू देवी ने शिक्षा मंत्री, मनीषा ने वित्त मंत्री, अभिलाषा ने वनमंत्री, खुशी ने कृषि मंत्री, विकास ने ऊर्जा मंत्री, पल्लवी ने रेल मंत्री, समीक्षा ने महिला एवं बाल कल्याण मंत्री, विपक्ष नेता के रूप में कोमल, अर्चना, पूजा, दीपक, प्रिंस, अंकिता, खुशी, आयुष ने भूमिका निभाई। वहीं संसद में अदिति, मनजीत, पमित, राहुल, शिवम, मीनाक्षी, सिया व वनीता ने भी मुद्दे उठाए।

युवा सांसदों ने खेलों के विकास राष्ट्रीय टीमों के आपसी सहयोग, चयन की पारदर्शिता तथा खेलों के नियमों से जुड़े बिल को प्रस्तुत किया जिसे बहुमत से पारित किया गया।

प्रिंसिपल वंदना शर्मा ने बताया के बच्चों ने बेहतरीन ढंग से युवा संसद का संचालन किया। उन्होंने कहा के शिक्षा के साथ साथ बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक, अध्यात्म विकास के लिए स्कूल में समय समय स्टाफ के मेहनत व सहयोग से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इस मौके पर प्रिंसिपल वंदना शर्मा, प्रवक्ता पायल तनवर, ममता, कमलेश कुमारी, शैलजा पठानिया, पीईटी गोपाल कृष्ण, मनोज कुमार, विजय कुमार, सोहन लाल, शास्त्री रणजीत कुमार, सुनीता देवी, अनुराधा व विजय शर्मा उपस्थित रहे।
।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now