Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का बड़ा आरोप, कानून अव्यवस्था स्टेट स्पोंर्स्ड

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का बड़ा आरोप, कानून अव्यवस्था स्टेट स्पोंर्स्ड

शिमला|
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार, सुखविन्द्र सुक्खू की सरकार पूरे प्रदेश के अंदर स्वयं ही कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने में लगी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चंबा में जो दुर्दांत हत्याकांड हुआ उसने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने में कांग्रेस पार्टी को सरकार ने अहम भूमिका निभाई। समय रहते कार्यवाही न करना और जनता का विश्वास कार्यवाही न करने से सरकार पर से उठ जाना, यही वजह है कि अभी तक इतने दिन बीत जाने पर भी चंबा का जनमानस उद्वेलित है, आक्रोशित है, ऐजिटेटिड है।

भाजपा नेता ने कहा कि नालागढ़ में पुलिस की लापरवाही से, एक व्यक्ति की कथित असावधानी से एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है जिससे जनता में रोेष स्वाभाविक है। सिरमौर में पुलिस राह चलते युवकों पर प्रहार करती है, युवक के कान का पर्दा फट जाता है और न सरकार, न प्रशासन, काई व्यक्ति गौर नहीं करता और कानून व्यवस्था बिगड़ने लगती है।

उन्होनें कहा कि ऊना में दिन दिहाड़े छुरा बाजी होती है, सरकार जागती नहीं है और कानून व्यवस्था लचर होती है। शिमला में झगड़ा होता है, सिर फूटते हैं और सरकार के मंत्री झगड़े में घी डालने का काम करते हैं और पूरी सरकार गुत्थमगुत्था हो जाती है तथा कानून व्यवस्था चरमराती है। हिमाचल में अभी तक 40 से ज्यादा मर्डर के केस सामने आए है।

भाजपा नेता ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह अव्यवस्था स्टेट स्पोंर्स्ड है तथा सरकार के लोगों द्वारा ही प्रदेश की शांति को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। भाजपा का मानना है कि सरकार कांग्रेस द्वारा दी गई 10 गारंटियों से भागने के लिए जनता का ध्यान भटकाने के लिए उन्हें आपस में लड़ाने में लगी है और प्रदेश की स्थिति को बिगाड़ रही है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now