Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

डाॅ. शांडिल ने किया राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले का विधिवत शुभारम्भ

डाॅ. शांडिल ने किया राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले का विधिवत शुभारम्भ

सोलन|
सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी में अपार श्रद्धा एवं विश्वास का प्रतीक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले का आज सोलन में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ शुभारम्भ हुआ। मेले में पारम्परिक एवं रंग-बिरंगे परिधानों में सैंकड़ों लोग प्रसिद्ध माँ शूलिनी मन्दिर में एकत्र हुए और मंगलमयी शोभायात्रा में भाग लिया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने पुरानी कचहरी में माँ शूलिनी की सुसज्जित पालकी की प्रदेशवासियों एवं ज़िलावासियों की ओर से अगुवाई की। उन्होंने इस अवसर पर माँ के समक्ष शीश नवाया और सभी के सुखी जीवन की कामना की। उन्होंने पवित्र शोभायात्रा में भी भाग लिया। उन्होंने बघाट बैंक से माँ की पवित्र पालकी पर पुष्प वर्षा भी की।

इस अवसर पर सोलन शहर के विभिन्न स्थानों पर तीन दिनों तक भण्डारे भी आयोजित किए जाते हैं। इन तीन दिनों तक सोलन शहर भक्ति रस से ओत-प्रोत रहता है। राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला अपने ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है।

इससे पूर्व आज प्रातः माँ शूलिनी की पूजा एवं हवन के साथ मेले का विधिवत शुभारम्भ हुआ।
डाॅ. शांडिल ने ऐतिहासिक ठोडो मैदान में शूलिनी मंच पर आयोजन हवन में भाग लिया।
इसके साथ ही राज्य स्तरीय तीन दिवसीय मेले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आरम्भ हुई।
स्वास्थ्य मंत्री इससे पूर्व दुर्गा क्लब सोलन में लगभग 05 लाख रुपये की लागत से निर्मित टेनिस लाउंज का लोकार्पण भी किया।

मुख्य संसदीय सचिव शहरी नियोजन, उद्योग एवं राजस्व राम कुमार, मुख्य संसदीय सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण विभाग तथा सूचना एवं जन सम्पर्क संजय अवस्थी, नगर निगम की महापौर पूनम ग्रोवर, उप महापौर राजीव कौड़ा, पार्षदगण, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जोगिन्द्रा सहाकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव सुरेन्द्र सेठी, ज़िला कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष शिव कुमार, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, ज़िला कांग्रेस व्यापार मण्डल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जतिन साहनी, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा, नगर निगर सोलन के आयुक्त ज़फ़र इकबाल, अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now