Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हाटकोटी में नहाते वक्त डूबे आर्यन के शव नदी से बरामद, पटसारी के अन्य युवक पब्बर नदी की लहरों में समाया

हाटकोटी में नहाते वक्त डूबे आर्यन के शव नदी से बरामद, पटसारी के अन्य युवक पब्बर नदी की लहरों में समाया

शिमला ब्यूरो|
शिमला जिला के हाटकोटी मंदिर के पास नहाते वक्त पब्बर नदी में डूबे युवक का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया है। हादसा सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। पब्बर नदी में युवक के डूबने की जानकारी के बाद होमगार्ड की रेस्क्यू टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन वह इस ऑपरेशन में नाकाम रहे। मंगलवार सुबह मौके पर एनडीआरएफ पहुंची। एनडीआरएफ के जवानो ने युवक को ढूंढने की कोशिश की आखिरकार दोपहर बाद उनके हाथ सफलता लग सकी।

जानकारी के मुताबिक, शिमला के ठियोग तहसील के गठान गांव से लोक देवता के साथ हाटकोटी मंदिर के लिए युवक गांव के लोगों के साथ पैदल ही पहुंचा था सोमवार दोपहर हाटकोटी पहुंचने पर देवलू पब्बर पर स्नान के लिए नदी के तट पर पहुंचे। इस दौरान नदी में नहाते वक्त 19 साल के आर्यन ठाकुर पानी में डूब गए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आर्यन ठाकुर के पिता राम लाल ठाकुर भी मौके पर मौजूद थे। आसपास के लोगों ने युवक के पास जाकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। वीडियो में नजर आ रहा है कि नदी में डूब रहा आर्यन ठाकुर आसपास के लोगों से मदद मांग रहा है। लेकिन, जब तक आसपास के लोग उनके पास पहुंचे। तब तक वह गहरे पानी में समा गया। नदी में डूबा युवक आर्यन ठाकुर चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहा था।

एक और युवक पब्बर नदी की लहरों में समाया
वहीँ मंगलवार को पटसारी के पास जुब्बल मिहाना का गणेश पब्बर नदी में डूब गया। प्रशासन ने नदी में गणेश की तलाश शुरू कर दी है। गणेश अपने तीन और दोस्तों के साथ पटसारी शेखल पुल के पास गाड़ी धोने के लिए पहुंचे, गणेश के तीन और दोस्तों का कहना है की वे चारों दोस्त जैसे ही गाड़ी लेकर नदी के किनारे पहुंच कर गाड़ी धोने लगे, तभी गणेश ने दोस्तों से कहा में नदी में नहाता हूं, दोस्तों का कहना है की गणेश को तैरना आता था, जबकि एक से डेढ़ मिनट तक गणेश ने नदी में तैराकी की। उसके एक दम बाद गणेश पानी के तेज बहाव की ओर लहरों में समा गया।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now