साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सूरज और उनके कोच का सुंदरनगर पहुंचने पर किया गया जोरदार स्वागत

सूरज और उनके कोच का सुंदरनगर पहुंचने पर किया गया जोरदार स्वागत
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

विजय शर्मा|सुंदरनगर
सुंदरनगर के सूरज जर्मनी में स्पेशल ओलम्पिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय बॉलीबाल टीम के सदस्य रहे। सूरज और उनके साथ गए कोच अमन शर्मा, जगदीश राणा स्पेशल ओलंपिक मंडी के अध्यक्ष का आज दिल्ली से सुंदरनगर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर सुंदरनगर की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी आर्ट ऑफ़ लिविंग से विक्की खरबंदा रोटरी क्लब सुंदरनगर के प्रधान रामपाल गुप्ता सरोज शर्मा, त्रिलोक शर्मा और उनके सहयोगी ,साई समिति की तरफ से हेम चंद शर्मा , हेमंत शर्मा , जशवंत सिंह ठाकुर , विमल शर्मा , स्कूल की चेयरमैन शीतल शर्मा ,उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता स्कूल की प्रधानचर्या पवना वर्मा स्टाफ और साकार स्कूल के विशेष बचे भी मौजूद रहे।

साकार संस्था के संस्थापक महेश शर्मा,अध्यक्ष शीतल शर्मा ने बताया कि साकार स्कूल की पहली अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है। इसका श्रेय संस्था के चेइफ़ पैटर्न इंजीनियर अम्बा प्रसाद डॉक्टर रमेश सेन राजा ठाकुर होटल राजा एनएस खरबंदा ,हेम सिंह ठाकुर बीबी कौशल,होशियार सिंह तथा सुंदरनगर की प्रबुद्ध जनता को जाता है जो संस्था को बढ चढ़ कर दान करते है। यह कामयाब्बी सूरज की नहीं बल्कि उन सब दानकर्ताओं की है जो अपनी स्वेछा से दान करते है संस्था के उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता , सुनील कुमार ने आयोजक विशेष ओलंपिक संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका नड्डा और उनके कोच टीम मेम्बर का भी आभार जताया।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: जोगिंद्रनगर की रणा खड्ड में मिला व्यक्ति का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

Join WhatsApp

Join Now