Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HRTC चालक परिचालक से मारपीट की कंडक्टर,चालक यूनियन नालागढ़ व भामसं ने की कड़ी निंदा

HRTC चालक परिचालक से मारपीट की कंडक्टर,चालक यूनियन नालागढ़ व भामसं ने की कड़ी निंदा

अनवर|
एचआरटीसी के चालक परिचालक के साथ निजी बस के चालक परिचालक द्वारा की गई मारपीट की कंडक्टर, चालक यूनियन व भामसं ने कड़ी निंदा की है। कंडक्टर यूनियन के राज्य अध्यक्ष रामलोक चौधरी, चालक यूनियन के प्रधान सुरेंद्र सिंह, भामसं के नंदलाल बट्टू व अन्य यूनियनों के पदाधिकारियों ने लोनिवि विश्राम गृह नालागढ़ में बैठक का आयोजन किया, जिसमें यूनियनों के पदाधिकारियों ने सोलन बस अडडे पर एचआरटीसी के चालक परिचालक के साथ निजी बस के चालक परिचालक द्वारा खूनी मारपीट की कड़ी निंदा की है।

पदाधिकारियों ने मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर निगम में भी मेडी एक्ट लागू करने की पूरजोर मांग उठाई है। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि मेडी एक्ट लागू होने से निगम के कर्मचारियों की सुरक्षा हो सके। बस अडडों में स्टाफ की तैनाती बसों को निकलवाने के लिए की जाए। कंडक्टर यूनियन के राज्य अध्यक्ष रामलोक चौधरी ने कहा कि निगम के कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जो मेडी एक्ट स्वास्थ्य विभाग में लागू किये है, उसे निगम में भी लागू किया जाए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सभी पदाधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया और मेडी एक्ट लागू करने की सरकार व निगम प्रबंधन से मांग की है, वहीं छुट्टियों पर चल रहे स्टाफ को वापिस बुला कर बस अड्डों में बसें निकलने के लिए तैनात करने की भी मांग उठाई है। पदाधिकारियों ने कहा कि सभी यूनियनों की मांग को नहीं माना गया तो समूचे प्रदेश की यूनियनें आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगी। उन्होंने निजी बस के चालक परिचालक पर भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now