Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन में एएनटीएफ टीम ने 1.876 किलोग्राम चरस सहित दबोचा नेपाली, बाजार में लगभग पांच लाख कीमत

सोलन में एएनटीएफ टीम ने 1.876 किलोग्राम चरस सहित दबोचा नेपाली, बाजार में लगभग पांच लाख कीमत

सोलन|
हिमाचल प्रदेश पुलिस लगातार नशा माफ़ियाओं पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में स्टेट सीआईडी की एएनटीएफ टीम ने सोलन के पास एक व्यक्ति को पांच लाख रुपए की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ टीम ने आरोपी के कब्जे से एक किलो 876 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान भीम बहादुर निवासी पाताल कटेरी नेपाल हाल निवासी ग्राम कदारी खुर्द सोलन के रूप में हुई है।

एएनटीएफ टीम ने चरस की खेप पकडऩे के बाद मामले की जांच सोलन पुलिस को सौंप दी है। एएनटीएफ स्टेट सीआईडी शिमला रेंज की टीम ने सोलन के पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भीम बहादुर नाम के व्यक्ति के कब्जे से पांच लाख रुपए की 1.876 किलोग्राम चरस पकड़ी है। एएसपी एएनटीएफ निशचिंत नेगी ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now