Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में फिर हिली धरती, कई स्थानों पर महसूस किए गए भूकंप के झटके

हिमाचल में फिर हिली धरती, कई स्थानों पर महसूस किए गए भूकंप के झटके

प्रजासत्ता ब्यूरो|
हिमाचल के किन्नौर चंबा लाहौल स्पीति, सहित कई अन्य क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। National Center for Seismology ने भूकंप आने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार किन्नौर जिला में सुबह 10 बजकर 51 मिनट भूकंप झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 रही। भूकंप का केंद्र जमीन के निचे पांच किलोमीटर था।

वहीँ चंबा में सुबह 2 बजकर 52 मिनट भूकंप झटके महसूस हुए जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 रही। भूकंप का केंद्र जमीं के निचे पांच किलोमीटर था। इससे पहले बीते दिन लाहौल स्पीति, भूकंप झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 रही। भूंकप से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  HP CABINET DECISIONS: हिमाचल कैबिनेट ने विभिन्न विभागों में 4200 पद भरने को दी मंजूरी, 100 स्कूलों को CBSE और वापस लिया 7 ग्रेड पे रूल

हिमाचल भूकंप के लिए अति संवेदनशील है और इसे जोन चार और पांच में रखा गया है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि लगातार भूकंप के झटके आने से बड़े झटकों की संभावना कम हो जाती हैं, इससे फायदा ही होता है।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now