Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जल शक्ति विभाग सुंदरनगर ने उपभोक्ता समस्या निवारण व सुझाव हेतु हिमाचल की पहली एप्प की लॉन्च

Published on: 12 July 2023
IMG 20230712 WA0008

विजय शर्मा।सुंदरनगर
जल शक्ति विभाग ने सुंदरनगर शहर के उपभोक्ताओं को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उनकी समस्याओं के निवारण व सुझावों हेतु जल शक्ति विभाग सुंदरनगर एप्प को प्ले स्टोर पर लॉन्च किया गया है।

जल शक्ति विभाग सुंदरनगर कार्यालय में जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता रजत गर्ग ने बताया कि सुंदरनगर शहर के लोगों की पानी से जुड़ी समस्याओं व परेशानियों को समय रहते निवारण व उपभोक्ताओं के सुझावों के लिए इस एप्प का निर्माण किया गया है।इस एप्प पर सुंदरनगर के 5600 उपभोक्ताओं में से 4767 का पंजीकरण किया गया है। इस एप्प के माध्यम से पानी को सप्लाई से लेकर अन्य जानकारी इस एप्प पर उपलब्ध रहेगी।

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now