Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भारी बारिश से प्रभावित लोगों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर, बोले-I.N.D.I.A सांसदों का मणिपुर दौरा महज दिखावा

हमीरपुर।
केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आगामी 14, 15, 16 जुलाई को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर होंगे। श्री अनुराग ठाकुर बाढ़ प्रभावित हिस्सों का दौरा कर भारी बारिश से प्रभावित लोगों से मिलेंगे।

अनुराग ठाकुर ने कहा “ देवभूमि हिमाचल इस समय प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। भारी बारिश और बाढ़ के चलते कई जगहों पर जीवन अस्त व्यस्त हो गया है व जान-माल का नुक़सान देखने को मिल रहा है। विपदा की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं देवभूमि के मेरे भाइयों बहनों के साथ हैं। आगामी 14, 15, 16 जुलाई को अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर बाढ़ प्रभावित हिस्सों का निरीक्षण कर बारिश से प्रभावित लोगों से मिलूँगा उनका दर्द साझा करूँगा व सरकार की ओर से हो सकने वाली हर संभव मदद दिलवाने का प्रयास करूँगा। केंद्र सरकार ने हिमाचल के हालातों पर पूरी तरह नज़र बनाए रखी है।एनडीआरडीए की 12 टीमें स्थानीय प्रशासन के साध रात-दिन राहत व बचाव कार्यों में लगी है”

आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा “भारी बारिश के चलते हो रहे जान-माल के नुक़सान की घटनाएँ दुःखद हैं। स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता के साथ राहत व बचाव कार्यों में लगा है जिसमें जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। मैं निरन्तर ज़िला प्रशासन व अधिकारियों के संपर्क में हूँ। भाजपा हिमाचल ने भारी बारिश में आम जन की मदद के लिए दो टोल फ़्री नंबर 9317221289 व 8580616570 जारी किए हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी जमीनी स्तर पर उतरकर लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं”

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now