Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केंद्र ने आपदा मोचन कोष के तहत राज्यों को जारी किये 7,532 करोड़ रुपये, हिमाचल को मिले 180 करोड़

Published on: 13 July 2023
20230713 010009

वित्त मंत्रालय ने देश के उत्तरी भागों में बारिश से हो रहे नुकसान के बीच बुधवार को राज्य आपदा मोचन कोष (एसडीआरएफ) के तहत 22 राज्य सरकारों को 7,532 करोड़ रुपये जारी किये। वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों को यह राशि गृह मंत्रालय की सिफारिशों के अनुसार जारी की गई है।

बयान के अनुसार, देशभर में भारी बारिश को देखते हुए दिशानिर्देशों में ढील दी गई है। बता दें कि केंद्र की तरफ से हिमाचल को डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी को 180 करोड़ रुपये की मदद की किस्त जारी की गई है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के उत्तरी भाग में भारी क्षति हुई है। शुरूवती आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल को चार हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

उल्लेखनीय है कि वित्तायोग की सिफारिश के बाद राज्य सरकार को केंद्र से आपदा प्रबंधन के लिए सालाना 360 करोड़ रुपये मिलते हैं। ये राशि दो किस्तों में मिलती है। जुलाई माह में पहली किस्त 180 करोड़ रुपये की मिलती है। दूसरी किस्त दिसंबर महीने में जारी होती है। ये मदद तय नियमों के तहत 90-10 की रेशो में होती है। यानी राज्य सरकार को इसमें अपनी तरफ से दस फीसदी रकम डालनी होती है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now