Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में HRTC के 1,200 रूट सस्पेंड, अलग-अलग स्थानों पर फंसी 300 बसें

Published on: 13 July 2023
HP Bus Fare Hike: हिमाचल में न्यूनतम बस किराया अब 10 रुपये, अधिसूचना जारी..! न्यूनतम बस किराया एचआरटीसी की बस सेवा Himachal News

शिमला|
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ के कारण सड़के प्रभावित होने से राज्य में विभिन्न स्थानों पर लगभग 300 बसें फंसी हुई हैं। यह जन जानकारी हिमाचल प्रदेश सड़क एवं परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने देते हुए बताया कि, हमारे पास कुल लगभग 3,700 मार्ग हैं। अगर हम आज की बात करें तो लगभग 1,200 मार्गों का संचालन निलंबित है। उनमें से अधिकांश कुल्लू जिले में हैं। बाकी मंडी, ऊपरी शिमला और आदिवासी क्षेत्रों में हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में लगभग 250 मार्ग साफ कर दिए गए हैं। इसलिए आज तक हम लगभग 200-250 मार्गों के चालू होने की उम्मीद कर रहे हैं। कल तक लगभग 615 बसें भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में फंसी हुई थीं।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now