Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कमरूनाग मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, 5 की मौत,4 घायल

हादसा

विजय शर्मा। सुंदरनगर
हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण हादसों में इजाफा होता जा रहा
है ताजा मामले में मंडी जिला के बीएसएल पुलिस थाना के तहत कटेरू के समीप एक गाड़ी हादसे का
शिकार होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 5 लोगों की मौत होने का समाचार है। इसके साथ ही तीन से चार लोग बुरी तरह से घायल हुए है जिन्हें गहरी खाई से निकाल सड़क मार्ग तक पहुंचाया जा रहा है।

वही डीएसपी दिनेश कुमार की अगुवाई में मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है लेकिन अंधेरा होनेके कारण राहत बचाव कार्य में परेशानी आ रही है। मौके पर स्थानीय लोग भी भारी संख्या में पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक मंडी के सुंदरनगर के BSL पुलिस थाना के तहत कटेरू क्षेत्र में भलाना खूड़ी नाला के पास HP 31-8349 नंबर की बोलेरो कार करीब 150 फीट गहरी खाई गिरी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बताया जा रहा है कि सभी लोग कमरूनाग मंदिर से दर्शन कर वापिस अपने घर की ओर लौट रहे थे लेकिन घर पहुंचने से पहले ही गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बताते चलें की सभी लोग स्थानीय पंचायतो के ही रहने वाले हैं। इस हादसे में लाला राम (50) निवासी डोलधार सुन्दरनगर, रूप लाल (55) गांव डोलधार सुन्दरनगर, सुनील कुमार (35) गांव पंजराह गलू (सुन्दरनगर), गोबिन्द राम (60) निवासी डोलधार (सुन्दरनगर) और मोहण (55) निवासी कुशला (सुन्दरनगर) की मौत हो गई। संजीव कुमार निवासी पंजराह, किरपा राम निवासी पौडाकोठी, कमल कुमार निवासी गांव डोलाधार औक चालक अनिल दत्त निवासी कोलथी घायल हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर मामले की जांच कर रही है मृतकों के शवों को खाई से निकाला जा रहा है लेकिन अंधेरा होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now