Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिक्षको का पेपर मूल्यांकन का पारिश्रमिक का जल्द भुगतान

शिक्षको का पेपर मूल्यांकन का पारिश्रमिक का जल्द भुगतान

विजय शर्मा|
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ मंडी के प्रधान राजेश सैनी महासचिव जयराम शर्मा ने मीडिया में संयुक्त ब्यान दिया है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने जो टर्म-1 व टर्म-2 के 10 वीं व 12 वीं कक्षा के पेपर का मूल्यांकन अक्तुबर व अप्रैल महीनेें में करवाया पर उसका पारिश्रमिक आजतक अध्यापकों व प्रध्यापकों को नही दिया है। शिक्षा बोर्ड का बहुत उदासीन रवैया है। पहले पेपर स्थल मून्याकंन केन्द्र पर नगद भुगतान किया जाता था परन्‍तु कुछ समय से शिक्षा बोर्ड ने बाद में पेपर मून्यांकन का मेहनताना शिक्षको के खाते में डालने का काम शुरू किया जो कि अनुचित है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला मंडी के जिला प्रधान राजेश सैनी , महासचिव जय राम शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल, विजय शर्मा, ललित ठाकुर, उपाध्यक्ष ललित कुमार ,राजेश राव वित्त सचिव देवेन्द्र कुमार,मुख्य प्रवक्ता इंद्र सिंह , चीफ मेंटर रंगीला राम, महिला विंग की राज्य अध्यक्ष सोनू सेन, महिला विंग की सलाहकार पूनम पांडे , अध्यक्ष ललिता ,मुख्यालय सचिव सुख राम,कार्यवाही समिति अध्यक्ष मुकेश,मुख्य प्रैस सचिव उमेश कुमार, मुख्य संगठन सचिव कमलेश, मुख्य वेव सचिव विपिन सैनी,ललित, महेन्द्र, रश्मि सोनी,अनुराधा , सह सचिव विनोद कुमार, कुलदीप स्नोरिया पवन कुमार , हरीश चौधरी, संजय, राकेश, राहुल नेगी राजीव चन्देल, आदि ने बताया की बोर्ड से इस विषय मे अप्रैल महीने में बात की थी तो बोर्ड के अधिकारियों ने पेपर मून्यांकन का कार्य पूर्ण होने के 15 दिनों के भीतर मेहनताना देने की बात कही थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

परन्तु अक्तूबर से जुलाई तक 10 महीने बीत जाने के बाद भी मेहनताना नही दिया गया। शिक्षा बोर्ड हर साल फीस में बृद्धि करता जा रहा है पर बच्चों के प्रति अपने उत्तरदायित्व को नही निभा रहा है । बोर्ड ने टर्म सिस्टम को तो खत्म कर दिया पर एनुअल सिस्टम में पेपर का पैटर्न क्या होगा इस पर कोई फैसला नही कर पाया है और इस सत्र के 4 महीने बीत जाने के बाद भी पाठ्यक्रम पर निर्णय नही ले पाया है। प्रवक्ता वर्ग असमंजस की स्थिति में है कि क्या पढ़ाना है ओर क्या छोड़ना है।

अध्यक्ष राजेश सैनी व जिला महासचिव ने कहा कि स्कूल प्रवक्ता संघ बोर्ड के इस लापरवाही जनक रवैया से खफ़ा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ मंडी बोर्ड से मांग करता है कि शिक्षको को टर्म 1 व टर्म 2 पेपर मूल्यांकन का पारिश्रमिक का जल्द से जल्द भुगतान कर अन्य विषयों पर भी तुरंत स्थिति स्पष्ट करे, नही तो प्रवक्ता संघ को कठोर निर्णय लेने पे मजबूर होना पड़ेगा।

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now