Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी: सड़क से मलबा हटाते समय JCB पर गिरी बड़ी चट्टान, बाल-बाल बचा JCB का ड्राइवर

मंडी: सड़क से मलबा हटाते समय JCB पर गिरी बड़ी चट्टान, बाल-बाल बचा JCB का ड्राइवर

मंडी|
जाको राखे साईंया मार सके ना कोय. हम सब ने कई बार ये कहावत सुनी है, लेकिन सोमवार को मंडी के 7 मील में हुए खतरनाक हादसे में ये साबित भी हो गया कि जिस पर ईश्वर का आशीर्वाद हो उसे कोई नहीं मार सकता है। दरअसल, मंडी के 7 मील में बहुत खौफनाक भूस्खलन हुआ जिसका लाइव वीडियो सामने आया है।
https://www.facebook.com/reel/596738005930134
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पूरा पहाड़ गिरता है और कैसे चट्टानें रास्ते का मलबा हटा रही JCB के ऊपर गिरती हैं। हालांकि, इस हादसे में JCB का ड्राइवर बाल-बाल बच जाता है। इसके अलावा वहां खड़े अन्य लोग भी सुरक्षित भाग जाते हैं। मंडी के एएसपी ने इस वीडियो की पुष्टि की है। उन्हेानें बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

मंडी के एएसपी सागर चंद ने बताया कि मंडी पंडोह नेशनल हाईवे पर 7 मील के पास बुधवार दोपहर में रोड से भारी वाहन गुजर सके इसके लिए सड़क चौड़ा करने हेतु ट्रैफिक बंद किया गया था। इस दौरान वहां काम चल रहा था, इतने में एक बड़ी चट्टान मशीन पर गिर गई, जिसके साथ काफी पत्थर और चट्टानों के टुकड़े गिरने से एनएच बंद हो गया है।

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now