Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कसौली-धर्मपुर सड़क पर वैकल्पिक मार्ग बनाने का कार्य शुरू

कसौली-धर्मपुर सड़क पर वैकल्पिक मार्ग बनाने का कार्य शुरू

कसौली।
धर्मपुर-कसौली सड़क मार्ग बीते दिनों हुई भारी बारिश से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवाजाही के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि धर्मपुर से कसौली आने जाने के लिए अधिकतर लोग इसी मार्ग से बस में बैठकर यात्रा करते हैं।तथा गांव और लोगों का रहन सहन भी अधिकतर इसी सड़क के किनारे हैं। ऐसे में सड़क मार्ग बंद हो जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं धर्मपुर-कसौली वाया लॉरेंस स्कूल सनावर सड़क भी भारी बारिश में कई जगह धंस चुकी है, जिससे उस पर भी बसों की आवाजाही नहीं हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  परवाणू: हैवल,सूर्या,प्रेस्टीज के नकली गैस चूल्हे बनाने व ट्रेडमार्क लगा बेचने पर निजी कंपनी पर FIR

हालांकि, अब लोक निर्माण विभाग कसौली मंडल ने धर्मपुर-कसौली वाया पाईनग्रोव स्कूल सड़क मार्ग के टूटने वाले स्थान पर वैकल्पिक मार्ग का निर्माण करना मंगलवार से शुरू कर दिया। मंगलवार को जेसीबी की मदद से निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही यह मार्ग वाहनो की आवाजाही के लिए तैयार हो जाएगा। बता दें कि इस स्थान पर फोरलेन निर्माण के चलते साथ लगता हिस्सा पूरी तरह भूस्खलन होने की वजह से सड़क को भी अपने साथ ले गया था।

लोक निर्माण विभाग उपमंडल कसौली के सहायक अभियंता विशाल भारद्वाज ने कहा कि धर्मपुर-कसौली वाया पाईनग्रोव स्कूल सड़क मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से के पास वैकल्पिक मार्ग के निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। जल्द ही इस पर आवाजाही की सुविधा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  परवाणू-टकसाल कालोनी व सेक्टर -4 में धूम धाम से मनाया गया छट पूजा का त्यौहार

वहीं कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि इस मुख्य सड़क के बंद होने से जहां कसौली से सोलन व धर्मपुर को आवाजाही के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, इस सड़क पर स्थित अनेकों होटलों में भी कारोबार प्रभावित होने से होटल व्यवसायियों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी कर इस सड़क पर वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। वैकल्पिक मार्ग बनने से लोगों को आवाजाही में आसानी होगी।

इसे भी पढ़ें:  अमित ठाकुर बने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स कसौली मंडल के अध्यक्ष
Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now