Prajasatta Side Scroll Menu

शिमला मिडल बाजार के एक रेस्तरां में बड़ा धमाका, कारोबारी की मौत, 11 घायल

IMG 20230718 225417

शिमला ब्यूरो।
राजधानी शिमला के मिडल बाजार में शिवमंदिर के समीप हिमाचली रसोई रेस्तरां के भीतर अचानक बड़ा धमाका हो गया। इस घटना में मिडल बाजार के एक कारोबारी अवनीश सूद की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं। घटना मंगलवार शाम 7:00 बजे के करीब की है।

राजधानी के मिडल बाजार में हुआ धमाका इतना जोरदार था कि इससे मिडल बाजार और मालरोड से लेकर साथ लगते लोअर बाजार के कई भवन हिल गए। अचानक धमाके की आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं, कारोबारियों ने भी दुकानों से बाहर की ओर दौड़ लगाई।

जानकारी के अनुसार धमाके की आवाज सुनते ही मिडल बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। लोगों ने दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को मालरोड तक पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिडल बाजार में कई लोग घायल पड़े थे। इन्हें पुलिस वाहनों और एंबुलेंस से आईजीएमसी अस्पताल शिमला ले जाया गया। धमाके से रेस्तरां का लेंटर तक टूट गया। इसकी आवाज सुनते ही आसपास की दुकानों में बैठे कारोबारी और सेल्समैन किसी तरह बाहर की ओर भागे। मालरोड पर घूम रहे लोग और सैलानी भी सहम गए। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार मंगलवार को यह रेस्तरां बंद रहता है।

इसे भी पढ़ें:  Baba Balaknath Temple Prasad: जांच में हुआ खुलासा.!, खाने लायक नहीं बाबा बालकनाथ मंदिर ट्रस्ट की दुकान का प्रसाद

बताया जरा है कि अविनाश सूद शिवमंदिर में माथा टेकने आए थे, तभी धमाके की चपेट में आ गए। रेस्तरां का दरवाजा टूटकर जोर से कारोबारी के साथ टकराया था। धमाका इतना जोरदार था कि रेस्तरां समेत बाहर मिडल बाजार से गुजर रहे लोग और साथ लगती दुकानों में बैठे कारोबारी भी चपेट में आ गए।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Politics: निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और कांग्रेस के बागी चैतन्य शर्मा के पिता पर FIR दर्ज

यह धमाका कैसे हुआ, इसका पता नहीं चला है। सूचना के बाद फोंरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही धमाके के कारणों का पता लग सकेगा। धमाके के बाद पुलिस ने मिडल बाजार को सील कर दिया। साथ ही मालरोड पर भी एकतरफा आवाजाही की गई।

जानकारी अनुसार अस्पताल में कारोबारी अवनीश सूद को मृत अवस्था मे लाया गया था। हादसे में घायल रमेश (18) , राकेश (18), मनीष (25), मनीष (31), चंद्रमणी शर्मा (55), कृष्ण गोपाल (29), योगराज (33), अरशद (18), प्रेमचंद (66), शुभम और राकेश का उपचार चल रहा है।

मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने कहा कि जिस समय यह धमाका हुआ, उस समय वह खुद मालरोड पर मौजूद थे। यह धमाका कैसे और किन कारणों से हुआ, इसकी जांच चल रही है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में ब्‍लैक फंगस का पहला मामला, आइजीएमसी में दाखिल पीड़ित महिला
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now