Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अमित पहलवान चंडीगढ़ बडी माली जबकि चेतन पहलवान कंडा बना छोटी माली विजेता

IMG 20230724 153036

कसौली।
ग्राम पंचायत नाहरी के छटयान गांव में लखदाता दंगल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कसौली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गुप्ता व अन्य सदस्यों ने उनको हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। दंगल में बेहतर जोड़ मिलाकर कुश्ती का आनंद दिलाने में कसौली छावनी के पूर्व पार्षद लेखराम और विक्रम ने रैफरियों की अहम भूमिका निभाई।

मुख्यातिथि देवेंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी स्वयं भी स्पोर्टसमैन रहे हैं, इसलिए अपने विस क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर चार खेल मैदान बनाने के लिए बजट मुहैया करवाया है। उन्होंने मेला कमेटी की मांग पर आश्वासन दिया कि छटयान में मेला मैदान बनाने के लिए विधायक के माध्यम से पैसा मुहैया करवाया जाएगा, ताकि मेले का आयोजन अच्छे से हो सके।

उन्होंने कसौली छावनी के लोगों को बधाई भी दी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश की छह छावनियों के सिविल क्षेत्रों को अपने अधीन लेने की स्वीकृति पत्र केंद्र सरकार को भेज दिया है। छोटी माली में चेतन पहलवान कंडा को इक्तालीस सौ रूपये जबकि उपविजेता रूपेंद्र पहलवान नैनाटिक्कर को तीन हजार के साथ सम्मानित किया। वहीं बडी माली विजेता अमित पहलवान चंडीगढ़ को 11 हजार रूपये जबकि उपविजेता सुनील पहलवान जीरकपुर को 10 हजार रूपये के साथ सम्मानित किया गया।

इस मौके पर नाहरी पंचायत के प्रधान हिमांशू गुप्ता, पूर्व उपप्रधान मनमोहन वशिष्ठ, मेला कमेटी के सदस्य देवराज, मोहनलाल, भगवान दास, ज्ञान सिंह के अलावा मनोज अत्री, केशव कुमार, सुलेश बंसल, सुनील गोयल, दलीप गौड़ व साहिल अत्री समेत अन्य कई मौजूद रहे।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now